Dr. Manmohan Singh चुनावी समर में पूर्व PM मनमोहन सिंह की एंट्री -
  • Thu. Mar 27th, 2025

Aawaz India News

सत्य आपके सामने

चुनावी समर में पूर्व PM मनमोहन सिंह की एंट्री

Byadmin

Feb 17, 2022

देश के पांच राज्यों की विधानसभाओं के चुनावी समर में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह (Dr. Manmohan Singh)ने भी एंट्री कर ली है। PM नरेंद्र मोदी की अबोहर रैली से पहले उन्होंने वीडियो के जरिए केंद्र सरकार पर हमला बोला। पूर्व प्रधानमंत्री (Dr. Manmohan Singh)ने कहा की भाजपा का राष्ट्रवाद नकली है। जो अग्रेजों की ‘फूट डालो और राज करो’ की नीति पर चलता है। मनमोहन सिंह ने कहा इस सरकार का नकली राष्ट्रवाद जितना खोखला है, उतना ही खतरनाक भी है। डॉ. सिंह ने केंद्र सरकार को चीन के मुद्दे पर भी घेरा। उन्होंने कहा कि एक साल से चीनी फौज भारत की पवित्र जमीन पर बैठी है। उनकी सरकार में संवैधानिक संस्थाओं को लगातार कमजोर किया जा रहा है। उन्होंने मोदी सरकार को विदेश नीति के मोर्चे पर भी पूरी तरह फेल बताया।

पंजाब की जनता के नाम पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह जी का संदेश।

उन्होंने आगे कहा की कोरोना के दौरान केंद्र सरकार की ख़राब नीतियों के कारण लोग आर्थिकता, बेरोज़गारी और बढ़ती महंगाई से परेशान हैं। 7.5 साल सरकार चलाने के बाद सरकार अपनी ग़लती मानने और सुधार करने की बजाए पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू को ज़िम्मेदार ठहराने पर लगी है। उन्होंने कहा की मैं मानता हूं कि पीएम के पद का एक खास महत्व होता है। इतिहास पर दोष लगाकर अपने गुनाह कम नहीं हो सकते। पीएम के तौर पर काम कर मैंने ज्यादा बोलने की जगह काम को तरजीह दी। हमने सियासी लाभ के लिए देश को नहीं बांटा। कभी सच पर पर्दा डालने की कोशिश नहीं की।

डॉ. सिंह ने कहा कि चुनावी माहौल में पंजाब की जनता के सामने बड़ी चुनौतियां हैं। इनका मुकाबला ठीक तरीके से करना जरूरी है। कांग्रेस ही पंजाब में किसानों की खुशहाली और बेरोजगारी को दूर कर सकती है। पंजाब के वोटरों को इस बात का ध्यान जरूर रखना चाहिए। वहीं PM सुरक्षा चूक पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि पंजाब की सुरक्षा के नाम पर पंजाब के CM चरणजीत चन्नी और यहां के लोगों को बदनाम करने की कोशिश की गई। जिसे किसी भी तरह से ठीक नहीं माना जा सकता।

किसान आंदोलन के दौरान भी पंजाब और पंजाबियत को बदनाम करने की कोशिश की गई। जिन पंजाबियों की दिलेरी, बहादुरी, देशभक्ति और कुर्बानी को पूरी दुनिया सलाम करती है। उनके बारे में क्या कुछ नहीं किया गया। पंजाब की धरती पर पैदा हुए एक सच्चे देशवासी के नाते मुझे इससे बहुत दुख हुआ। आगे उन्होंने कहा कि सरकार अपने स्वार्थ को पूरा करने के लिए लोगों को जाति, धर्म और क्षेत्र के नाम पर बांट रही है। उन्हें आपस में लड़ाया जा रहा है। केंद्र सरकार बांटो और राज करो की राजनीति पर चल रही है।

 

यह भी पढ़ें: Job Reservation: निजी क्षेत्र में 75 फीसदी आरक्षण पर HC की रोक को SC ने किया रद्द

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *