BJP भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक आयोजित
कार्यकर्ताओं को दिया गया जीत का मंत्र
BJP भारतीय जनता पार्टी की जिला कार्यसमिति की बैठक कामां मे जुरहरा रोड स्थित मनीराम फार्म हाउस में जिलाध्यक्ष ऋषि बंसल की अध्यक्षता व प्रदेश महामंत्री भजनलाल शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष व सम्भाग प्रभारी मुकेश दाधीच, जिला प्रभारी बनवारी लाल सिंघल,सांसद रंजीता कोली, पूर्व मंत्री कृष्णेंद्र कौर दीपा, जवाहरसिंह बेढम के आतिथ्य में आयोजित की गई।
BJP भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष प्रदीप गोयल ने बताया कि बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश महामंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि BJP भाजपा का कार्यकर्ता 24 घंटे व 365 दिन राष्ट्रवाद की सोच से अनवरत रूप से काम करने वाला कार्यकर्ता है। प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 9 वर्ष के सफल कार्यकाल मे जनहित में किये गये कार्यों को लेकर BJP भाजपा का कार्यकर्ता 4.50 लाख घरों तक सम्पर्क कर महासम्पर्क अभियान चलाये।
उन्होंने कहा कि गरीब कल्याण के लिए समर्पित मोदी सरकार के कार्यों के प्रचार हेतु लोकसभा सम्मेलन, प्रबुद्ध जनसम्मेलन, लाभार्थी सोशल मीडिया प्रभावी उपयोग कर्त्ता सम्मेलन किये जायेंगे। राजनैतिक प्रस्ताव जवाहर सिंह बेढम ने रखा। सांसद रंजीता कोली, पूर्व सांसद बहादुर सिंह कोली, रामस्वरूप कोली,पूर्व मंत्री कृष्णेंद्र कौर दीपा,महेन्द्र जाटव,अनीता सिंह ने समर्थन किया।
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ऋषि बंसल ने कहा कि आज जिला कार्यसमिति ने राजस्थान की महाभ्रष्ट सरकार को उखाड़ फेंकने व 4.50 लाख घरों तक पहुंचकर तथा जन समस्याओं के संघर्ष का संकल्प पारित किया है, हम सब एकजुट होकर सम्पूर्ण जिले से कांग्रेस का सफाया करेंगे। संचालन महामंत्री भगवान दास शर्मा, नरेश जाटव ने किया।
बैठक मे सह संभाग प्रभारी गोवर्धन सिंह जादौन BJP भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश महामंत्री हमीद खान मेवाती, पूर्व सांसद रामस्वरूप कोली,बहादुर सिंह कोली,पूर्व भरतपुर महापौर सुमन कोली, BJP भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष हंसिका गुर्जर पूर्व विधायक अनीता सिंह, पूर्व विधायक मौहम्मद जहूरखान,पूर्व मंत्री मदनमोहन सिंघल,पूर्व विधायक समसुल हसन,पूर्व जिलाध्यक्ष रविन्द्र जैन, गिरधारी तिवारी, BJP भाजपा युवा नेता दौलत सिंह फौजदार,सत्येन्द्र गोयल प्रदेश मंत्री महेन्द्र जाटव, पूर्व जिला प्रमुख राजवीर सिंह, द्वारका प्रसाद गोयल, BJP भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष याकूब खान,सहित पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शिवानी दायमा सहित पार्टी के पदाधिकारी व जिला कार्य समिति सदस्य, मोचों के जिला अध्यक्ष प्रदेश पदाधिकारी, प्रकोष्ठ, विभागों के संयोजक मौजूद रहे।
फोटो – BJP भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक में मंचासीन अतिथि
पीडी शर्मा
भरतपुर
यह भी पढ़े:- https://aawazindia.com/organized-a-meeting-to-make-the-huge-blood-donation-camp-a-success/
यह भी पढ़े:- https://aawazindia.com/nukkad-natak-nukkad-natak-organized-by-ultratech-cement-chohtan/
यह भी पढ़े:-https://aawazindia.com/union-minister-nitin-gadkari-announced-the-driver-waved/
यह भी पढ़े:-https://aawazindia.com/tata-motors-may-launch-small-electric-car/
यह भी पढ़े:https://aawazindia.com/krishna-birth-celebration-on-the-fourth-day-of-shrimad-bhagwat-katha/
यह भी पढ़े :- जबरदस्त अंदाज में होगी नई Mahindra Scorpio की एंट्री, इसी महीने लॉन्च होगी SUV
यह भी पढ़े:- 32 km/kg तक का शानदार माइलेज देती है ये शानदार CNG कारें, कीमत है 6 लाख रुपए से कम
यह भी पढ़े:- Maruti Alto 800 कार सिर्फ 50000 रुपये में घर ले जाये , जानिए कहां से और कैसे
यह भी पढ़े:- आसान ईएमआई के साथ 1.9 लाख रुपये में Maruti Swift खरीदें, 7 दिन की मनी बैक गारंटी
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए –
आवाज़ इंडिया न्यूज़ के समाचार ग्रुप Whatsapp से जुड़े
आवाज़ इंडिया न्यूज़ के समाचार ग्रुप Telegram से जुड़े
आवाज़ इंडिया न्यूज़ के समाचार ग्रुप Instagram से जुड़े
आवाज़ इंडिया न्यूज़ के समाचार ग्रुप Youtube से जुड़े
आवाज़ इंडिया न्यूज़ के समाचार ग्रुप को Twitter पर फॉलो करें
आवाज़ इंडिया न्यूज़ के समाचार ग्रुप Facebook से जुड़े
आवाज़ इंडिया न्यूज़ के समाचार ग्रुप ShareChat पर फॉलो करें
आवाज़ इंडिया न्यूज़ के समाचार ग्रुप Daily Hunt पर फॉलो करें
आवाज़ इंडिया न्यूज़ के समाचार ग्रुप Koo पर फॉलो करें