BJP भाजपा जनाक्रोश महाघेराव आज, भाजपा ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस
BJP भाजपा जोधपुर उत्तर देहात के हजारों लोग पहुंचेंगे जोधपुर
BJP भाजपा जिलाध्यक्ष मनोहरलाल पालीवाल ने रविवार को प्रेस कन्फ्रेस को संबोधित करते हुवे कहां कि BJP भाजपा के समस्त बूथ अध्यक्षों से अपने बूथ पर भाजपा को सबसे मजबूत बनाने का आह्वान कर बूथ कार्यकर्ताओं से जोधपुर देहात उत्तर जिले की सभी विधानसभाओं में जोरदार तरीके से कमल खिलाने का आह्वान किया ओर कहां कि आज जोधपुर में वर्तमान सरकार के खिलाफ नव नियुक्त प्रदेशाध्यक्ष सी.पी. जोशी के नेतृत्व में जनाक्रोश महाघेराव को हम सभी BJP भाजापा कार्यकर्ताओं को मिलकर ऐतिहासिक बनाना है |
कांग्रेस पार्टी पर पर हमला करते हुए पालीवाल ने कहा कि राजस्थान कांग्रेस में सत्ता की लड़ाई चल रही है। अशोक गहलोत सत्ता से उतरना नहीं चाहते और पायलट कहते हैं कि सीएम मैं बनना चाहता हूँ लेकिन आगामी विधानसभा चुनाव—2023 में सरकार तो भाजपा की बननी तय है। जो चीज हो ही नहीं सकती, उसके लिए झगड़ा क्यों कर रहे हो? सचिन पायलट ,आप कितना भी धरना-प्रदर्शन कर लो, आपका नंबर नहीं आएगा। शायद, आपका कंट्रीब्यूशन जमीन पर अशोक गहलोत से ज्यादा हो सकता है लेकिन कांग्रेस के खजाने में गहलोत का कंट्रीब्यूशन ज्यादा है जिसके कारण आपका नंबर नहीं लगेगा।
कांग्रेस ने राजस्थान और यहाँ की गरीब जनता को लूटने का पाप किया है। कांग्रेस की वर्तमान गहलोत सरकार आजादी के बाद राजस्थान की सबसे भ्रष्टतम सरकार है। कांग्रेस की गहलोत सरकार में राजस्थान के अंदर हर क्राइम में नए रिकॉर्ड बने हैं। महिलाओं के साथ अत्याचार के मामले में भारी वृद्धि हुई है। कहीं पति के सामने पत्नी के साथ बलात्कार की घटना होती है तो कहीं आदिवासी महिला से सामूहिक बलात्कार की घटना सामने आती है। राज्य की राजधानी में एक महिला शिक्षिका को जिंदा जला दिया जाता है तो कहीं दलित महिला के साथ दुराचार कर एसिड से जला दिया जाता है।
कहीं साधुओं पर हमला होता है तो कहीं बूढ़ी महिला के पैर काटकर कड़े निकाल लिये जाते है। लेकिन, इतनी वीभत्स घटनाओं के बावजूद अशोक गहलोत के कानों पर जूं तक नहीं रेंगती। राजस्थान की कांग्रेस सरकार पर हमला जारी रखते हुए पालीवाल ने कहा कि गहलोत सरकार में राजस्थान में लॉ एंड आर्डर के मामले में Negative Growth तो हुआ ही, साथ ही परिवारवाद में भी जम कर Growth हुआ। गहलोत सरकार ने वंशवाद का विकास किया है, जातिवाद को भड़काया है और तुष्टिकरण की पराकाष्ठा पार कर ली है। राजस्थान की जनता त्राहि-त्राहि कर रही है। गहलोत सरकार में दो दर्जन से अधिक परीक्षाओं के पेपर लीक हो चुके हैं।
इसके बाद भी गहलोत सरकार सत्ता चाहती है। क्यों गहलोत साहब, आपको पेपर लीक की सेंचुरी लगानी है क्या? राजस्थान की जनता आपको कोई मौक़ा नहीं देगी। पालीवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में BJP भारतीय जनता पार्टी की विजय पताका पूरे देश में पंचायत से लेकर लोकसभा तक फहरा रही है। इस मौके पर कार्यक्रम संयोजक नरपतसिंह, जिला उपाध्यक्ष विक्रमादित्य सिंह, सुखराम जानी, सुनील बुरड़, श्याम काछबाणी सहित कई भाजपा पदाधिकारी मौजूद थे
विनोद प्रजापति
फलोदी
यह भी पढ़े:- https://aawazindia.com/organized-a-meeting-to-make-the-huge-blood-donation-camp-a-success/
यह भी पढ़े:- https://aawazindia.com/nukkad-natak-nukkad-natak-organized-by-ultratech-cement-chohtan/
यह भी पढ़े:-https://aawazindia.com/union-minister-nitin-gadkari-announced-the-driver-waved/
यह भी पढ़े:-https://aawazindia.com/tata-motors-may-launch-small-electric-car/
यह भी पढ़े:https://aawazindia.com/krishna-birth-celebration-on-the-fourth-day-of-shrimad-bhagwat-katha/
यह भी पढ़े :- जबरदस्त अंदाज में होगी नई Mahindra Scorpio की एंट्री, इसी महीने लॉन्च होगी SUV
यह भी पढ़े:- 32 km/kg तक का शानदार माइलेज देती है ये शानदार CNG कारें, कीमत है 6 लाख रुपए से कम
यह भी पढ़े:- Maruti Alto 800 कार सिर्फ 50000 रुपये में घर ले जाये , जानिए कहां से और कैसे
यह भी पढ़े:- आसान ईएमआई के साथ 1.9 लाख रुपये में Maruti Swift खरीदें, 7 दिन की मनी बैक गारंटी
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए –
आवाज़ इंडिया न्यूज़ के समाचार ग्रुप Whatsapp से जुड़े
आवाज़ इंडिया न्यूज़ के समाचार ग्रुप Telegram से जुड़े
आवाज़ इंडिया न्यूज़ के समाचार ग्रुप Instagram से जुड़े
आवाज़ इंडिया न्यूज़ के समाचार ग्रुप Youtube से जुड़े
आवाज़ इंडिया न्यूज़ के समाचार ग्रुप को Twitter पर फॉलो करें
आवाज़ इंडिया न्यूज़ के समाचार ग्रुप Facebook से जुड़े
आवाज़ इंडिया न्यूज़ के समाचार ग्रुप ShareChat पर फॉलो करें
आवाज़ इंडिया न्यूज़ के समाचार ग्रुप Daily Hunt पर फॉलो करें
आवाज़ इंडिया न्यूज़ के समाचार ग्रुप Koo पर फॉलो करें