बॉलीवुड अभिनेता Ajay Devgan अजय देवगन रविवार को जयपुर पहुंचे
एक्शन में भी जरूरी है इमोशन Ajay Devgan अजय देवगन 30 मार्च को रिलीज हो रही फिल्म भोला के प्रमोशन के लिए बॉलीवुड अभिनेता Ajay Devgan अजय देवगन रविवार को जयपुर पहुंचे।
Ajay Devgan अजय देवगन ने मीडिया को बताया कि यह फ़िल्म दक्षिण भारतीय फिल्म “कैथी” से इंस्पायर्ड है न कि उसका रीमेक है। दक्षिण में ब्लॉकबस्टर रही फिल्म कैथी में कार्थी ने मुख्य भूमिका निभाई थी। Ajay Devgan अजय देवगन का कहना था कि इस फ़िल्म की हिंदी कहानी, इसके पात्र और इसका कथानक सब कुछ नया है। कार्थी में पुलिस अफसर का जो रोल अभिनेता सुशील कुमार ने निभाया था लेकिन भोला में वो भूमिका तब्बू कर रही है।
अजय ने बताया कि और भी बहुत सारे बदलाव हमने इसमें किये हैं। फ़िल्म को सिर्फ एक्शन मूवी का टैग दिए जाने की बात पर Ajay Devganअजय देवगन का कहना है कि कोई भी एक्शन फिल्म तब तक नहीं चल सकती जब तक कि उसकी कहानी में इमोशन न हो। भोला भी पूरी तरह इमोशनल फ़िल्म है। फ़िल्म की कहानी के बारे में उनका कहना था कि यह बाप बेटी के रिश्ते पर बनी एक एक्शन एडवेंचर फ़िल्म है जिसमें एक ऐसे निर्भीक और साहसी पिता भोला की कहानी है जो कई तरह की विपरीत परिस्थितियों से लड़ते हुए अपनी बेटी तक पहुंचता है।
वह शिव भक्त है और उसका मुख्य हथियार त्रिशूल है। उसके लिए ड्रग माफिया, भ्रष्ट ताकतें और कई बार मिली असफलताएँ भी उसकी राह नहीं रोक पाती। भोला बाहर से जितना योद्धा है भीतर से उतना ही सरंक्षक है। फेन्स द्वारा अजय को मास महाराज कहे जाने पर उन्होनें कहा कि यह सब तो आपका प्यार ही। मैं तो एक साधारण सा कलाकार हूँ बस। फ़िल्म के कारोबार की उम्मीद पर अजय का कहना था कि वो पहले से कोई टार्गेट फिक्स नहीं करते। फ़िल्म दर्शकों को पसंद आएगी तो चलेगी।
बनारस में शूट हुई फिल्म को लेकर Ajay Devgan अजय देवगन ने यूपी और बनारस के अपने अनुभव साझा किया। Ajay Devgan अजय देवगन ने बताया कि वह पहली बार बनारस गए थे। उनके साथ उनका बेटा भी था। वहां के मंदिरों में उन्होंने दर्शन किया। बनारस की संस्कृति को लेकर उनका अनुभव कभी न भूलने वाला है।
अजय ने फिल्म में तब्बू और संजय मिश्रा के साथ काम करने को लेकर कहा कि जब अच्छे कलाकार साथ होते हैं तो काम करना बहुत आसान होता है। इस फिल्म में अजय एक्टर के साथ डायरेक्टर और प्रोडयूसर भी है। ऐसे में कलाकार और निदेशक को लेकर जब सवाल किया गया तो उन्होंने बताया कि डायरेक्टर का काम ज्यादा चैलेंजिंग है। फिल्म में Ajay Devgan अजय देवगन, तब्बू, विनीत कुमार, गजराज राव, संजय मिश्रा, दीपक डोबरियाल और अमला पॉल प्रमुख भूमिकाओं में हैं।
स्थान जयपुर
रिपोर्ट आशीष तिवारी
यह भी पढ़े:-= टॉप फाइव Intelligence agencies खुफिया एजेंसी जिसके नाम थर्राते है दुश्मन
यह भी पढ़े:- उत्तर प्रदेश के IAS Abhishek Singh आईएएस अभिषेक सिंह निलंबित
यह भी पढ़े: केंद्रीय मंत्री Nitin Gadkari नितिन गडकरी किया ऐलान, वाहन चालक झूमे
यह भी पढ़े: Mahindra ने खोल दिया पिटारा, एक साथ दो धाकड़ इलेक्ट्रिक SUV
यह भी पढ़े :- जबरदस्त अंदाज में होगी नई Mahindra Scorpio की एंट्री, इसी महीने लॉन्च होगी SUV
यह भी पढ़े:- 32 km/kg तक का शानदार माइलेज देती है ये शानदार CNG कारें, कीमत है 6 लाख रुपए से कम
यह भी पढ़े:- Maruti Alto 800 कार सिर्फ 50000 रुपये में घर ले जाये , जानिए कहां से और कैसे
यह भी पढ़े:- आसान ईएमआई के साथ 1.9 लाख रुपये में Maruti Swift खरीदें, 7 दिन की मनी बैक गारंटी
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए –
आवाज़ इंडिया न्यूज़ के समाचार ग्रुप Whatsapp से जुड़े
आवाज़ इंडिया न्यूज़ के समाचार ग्रुप Telegram से जुड़े
आवाज़ इंडिया न्यूज़ के समाचार ग्रुप Instagram से जुड़े
आवाज़ इंडिया न्यूज़ के समाचार ग्रुप Youtube से जुड़े
आवाज़ इंडिया न्यूज़ के समाचार ग्रुप को Twitter पर फॉलो करें
आवाज़ इंडिया न्यूज़ के समाचार ग्रुप Facebook से जुड़े
आवाज़ इंडिया न्यूज़ के समाचार ग्रुप ShareChat पर फॉलो करें
आवाज़ इंडिया न्यूज़ के समाचार ग्रुप Daily Hunt पर फॉलो करें
आवाज़ इंडिया न्यूज़ के समाचार ग्रुप Koo पर फॉलो करें