हथियार उठाने वालों की अंगुलियां Jail जेल में पैदा कर रही सब्जियां -
  • Thu. Nov 30th, 2023

Aawaz India News

सत्य आपके सामने

हथियार उठाने वालों की अंगुलियां Jail जेल में पैदा कर रही सब्जियां

Byadmin

May 9, 2023
Jail

हथियार उठाने वालों की अंगुलियां Jail जेल में पैदा कर रही सब्जियां

 

हथियार उठाने वालों की अंगुलियां Jail जेल में पैदा कर रही सब्जियां
कभी जुर्म और जयराम की नगरी में था आतंक
अब मैनपुरी जिला कारागार में सीख रहे खेती-बाड़ी

जुर्म और जयराम को अपनाकर जिन्होंने कभी हत्यार थाम कर अपराध की दुनिया में कदम रखा। लूट, डकैती, हत्या जैसे संगीन वारदातों को अंजाम दियाऋ उन्ही हाथों की उंगलियां आज मैनपुरी की जिला कारागार में खेती-बाड़ी कर सब्जियों की फसल उगा रही हैं। जिला Jail जेल से रिहाई होने के बाद अपराध से तौबा करने वाले ऐसे बंदियों को उनके हाथ गांव में खेती-बाड़ी करने में मददगार साबित होंगे। जिला जेल में पैदा हुई सब्जियां अन्य जिलों में भेजी जा रही हैं।

मैनपुरी जनपद का जिला कारागार प्रदेश ही नहीं देश की अन्य जिलों से अलग अपनी एक पहचान छोड़ रहा है। जिला कारागार प्रशासन Jail जेल में निरुद्ध बंदियों का जीवन सुधारने के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है। जिला कारागार प्रशासन की पहल से बंदियों के जीवन में फिर एक बार उजाला होगा। Jail जेल प्रशासन की मानें तो 798 बंदी क्षमता वाले जिला कारागार में वर्तमान में लगभग 13 सौ बंदी है। अधिकांश बंदी अपराध के बाद ही जिला Jail जेल लाए जाते हैं। जब बे सालों बाद Jail जेल से रिहा होकर घर पहुंचते हैं तो उनके पास आजीविका चलाने का कोई रास्ता नहीं होता है। ऐसे में एक बार अपराध का रास्ता ही चुन लेते हैं। लेकिन मैनपुरी जिला कारागार में निरुद्ध बंदियों के साथ ऐसा ना हो इसके लिए जेल प्रशासन प्रयास कर रहा है। इसके तहत बंदियों को कई तरीके से पुनः पारंगत किया जा रहा है। Jail जेल अधीक्षक कोमल मंगलानी के नेतृत्व और निर्देशन में  Jail जेल में निरुद्ध कैदी 6 से 7 एकड़ भूमि पर सब्जियों की खेती बाड़ी कर रहे हैं। मैनपुरी की जिला Jail जेल में तैयार होने वाली विभिन्न प्रकार की सब्जियां पालक ,बैंगन, टमाटर, कद्दू, लौकी, तोरई ,भिंडी ,हरी मिर्च ,धनिया प्याज, कटहल आदि हरी सब्जियां भारी मात्रा में पैदा हो रही है। मैनपुरी की जेल में पैदा होने वाली हरी सब्जियां प्रदेश की दर्जनों जेलों में भेजी जाती हैं। जेल में निरुद्ध कैदी जो खेती-बाड़ी करते हैं। उन्हें 25 से 30 ,40रूपये तक प्रतिदिन के हिसाब से मजदूरी दी जाती है। सोमवार को मैनपुरी की जिला जेल से 13सौ कुन्तल से अधिक हरी सब्जियां डीसीएम में लाकर प्रदेश की विभिन्न जेलों में भेजी गई।

पहले मुर्दे की होती थी चीर फाड़ अब पैदा होती है सब्जियां

मैनपुरी। जहां पहले पुराना पोस्टमार्टम हाउस था। वहां मुर्दे की चीड़फाड़ हुआ करती थी। अब वहां उपजाऊ भूमि बन गई है। जिला कारागार की बाउंड्री वॉल के अंदर पुराने पोस्टमार्टम हाउस की जमीन आ जाने से बंजर पड़ी भूमि अब सोना उगले लगी है। जिला Jail जेल प्रशासन की मानें तो बंजर पड़ी भूमि में हरी सब्जियां बंदियों की मेहनत से पैदा हो रही हैं। जिन्हें प्रदेश की अन्य जिलों में भेजा जाता है।

Jail जेल में पैदा होगा मशरूम

मैनपुरी। जिला Jail जेल प्रशासन की माने तो जेल के अंदर 6 से 7 एकड़ भूमि पर सैकड़ों कुंटल हरी सब्जियां पैदा हो रही हैं। अब मशरूम की खेती करने की तैयारी है। जिला जेल के अंदर पहले से ही शलजम जैसी कीमती सब्जियां पैदा की जा रही है। Jail जेल में निरुद्ध बंदियों की मेहनत रंग ला रही है।

महिला कैदी भी शीघ्र ही है तारकशी का गुण

मैनपुरी। जिला कारागार में निरुद्ध महिला बंदी भी अपना हुनर दिखा रही है। Jail जेल के अंदर तारकशी का प्रशिक्षण भी संचालित हो रहा है। तारकशी को उत्तर प्रदेश सरकार ने एक जनपद एक उत्पाद में शामिल किया है। नायाब हस्तशिल्प कला में महिला बंदी निपुणता हासिल कर रही हैं. तो वही कुछ पुरुष बंदी भी कंप्यूटर के कीबोर्ड पर अपनी अंगुलियों का हुनर दिखा रहे हैं। कुछ बंदी खेती-बाड़ी में पारंगत हुए जा रहे हैं।

क्या बोली Jail जेल अधीक्षक

मैनपुरी। जिला कारागार में बंदियों को सुधारने के साथ-साथ रोजगार से जोड़ने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। जिला Jail  जेल के अंदर 6 से 7 एकड़ में तरह-तरह की हरी सब्जियां पैदा की जा रही है। जिन्हें लखनऊ, फैजाबाद, आगरा, गाजियाबाद सहित कई जिलों में भेजा जा रहा है। Jail जेल के अंदर खेती-बाड़ी करने वाले बंदियो को 25 से 30 40रूपये तक मेहनताना दिया जा रहा है।

फोटो परिचय. जिला कारागार परिसर में वाहन में लगने के लिए तैयार रखा कद्दू
फोटो परिचय. जिला कारागार मैनपुरी

फोटो परिचय।  Jail जेल अधीक्षक कोमल मंगलानी

अनिल शाक्य

मैनपुरी

सत्य आपके सामने

 

यह भी पढ़े:- https://aawazindia.com/organized-a-meeting-to-make-the-huge-blood-donation-camp-a-success/

यह भी पढ़े:- https://aawazindia.com/nukkad-natak-nukkad-natak-organized-by-ultratech-cement-chohtan/

यह भी पढ़े:-https://aawazindia.com/union-minister-nitin-gadkari-announced-the-driver-waved/

यह भी पढ़े:-https://aawazindia.com/tata-motors-may-launch-small-electric-car/

यह भी पढ़े:https://aawazindia.com/krishna-birth-celebration-on-the-fourth-day-of-shrimad-bhagwat-katha/

यह भी पढ़े:https://aawazindia.com/vastu-tips-are-you-running-due-to-financial-constraints-do-these-5-measures-related-to-bathing-water-then-see-amazing/

यह भी पढ़े :- जबरदस्त अंदाज में होगी नई Mahindra Scorpio की एंट्री, इसी महीने लॉन्च होगी SUV

यह भी पढ़े:- 32 km/kg तक का शानदार माइलेज देती है ये शानदार CNG कारें, कीमत है 6 लाख रुपए से कम

यह भी पढ़े:- Maruti Alto 800 कार सिर्फ 50000 रुपये में घर ले जाये , जानिए कहां से और कैसे

यह भी पढ़े:- आसान ईएमआई के साथ 1.9 लाख रुपये में Maruti Swift खरीदें, 7 दिन की मनी बैक गारंटी

 

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए –
आवाज़ इंडिया न्यूज़ के समाचार ग्रुप Whatsapp से जुड़े
आवाज़ इंडिया न्यूज़  के समाचार ग्रुप Telegram से जुड़े
आवाज़ इंडिया न्यूज़ के समाचार ग्रुप Instagram से जुड़े
आवाज़ इंडिया न्यूज़ के समाचार ग्रुप Youtube से जुड़े
आवाज़ इंडिया न्यूज़ के समाचार ग्रुप को Twitter पर फॉलो करें
आवाज़ इंडिया न्यूज़ के समाचार ग्रुप Facebook से जुड़े
आवाज़ इंडिया न्यूज़ के समाचार ग्रुप ShareChat पर फॉलो करें
आवाज़ इंडिया न्यूज़ के समाचार ग्रुप Daily Hunt पर फॉलो करें
आवाज़ इंडिया न्यूज़ के समाचार ग्रुप Koo पर फॉलो करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *