खुशखबरी!Mahindra Thar हुई अपडेट, देखें कुछ नए फीचर जोड़े या घटाए गए, जानिए कीमत भी
Mahindra Thar Features Upgraded: भारत में जब भी SUV लवर्स ऑफ-रोडिंग की बात करते हैं तो उनके दिलो दिमाग में सबसे पहले Mahindra Thar का नाम आता है. इसका कारण यह भी है कि दमदार लुक और ढेर सारे फीचर्स से लैस Mahindra Thar ऑफ-रोडिंग में जबरदस्त है और इसकी बानगी भी समय-समय पर देखने को मिलती है. महिंद्रा ने अब इसी महीने अपनी थार एसयूवी को अपडेट किया है, जिसके बाद यह और भी खास हो गई है। महिंद्रा थार 2022 वर्जन में दोनों बंपर अब ब्लैक हो गए हैं। इसके साथ ही सिएट कंपनी के टायर लगाए गए हैं। कंपनी ने नई थार को अपग्रेड करते हुए अब एक यूएसबी पोर्ट को हटा दिया है। आइए अब आपको अपडेटेड महिंद्रा थार के बारे में बताते हैं।
क्या कुछ हटाया या जोड़ा गया था?
महिंद्रा थार 2022 के फीचर्स की बात करें तो मुख्य रूप से लागत में कटौती करते हुए कंपनी ने कुछ फीचर्स को हटा दिया है और उनमें यूएसबी चार्जर प्रमुख है। अब आपको Mahindra Thar में एक ही USB चार्जर देखने को मिलेगा. पहले सामने की तरफ दो यूएसबी पोर्ट नजर आ रहे थे। इसके साथ ही आगे की सीट में एडजस्ट होने वाले नॉब को भी हटा दिया गया है। अब आपको Mahindra Thar में Ceat CrossDrive AT के टायर्स देखने को मिलेंगे. पहले इसमें एमआरएफ टायर लगे थे। इसके अलावा एक और बात जो साफ नजर आ रही है वह यह है कि अब आपको महिंद्रा थार के आगे और पीछे काले रंग के बंपर देखने को मिलेंगे, जो बिना किसी पेंट के हैं। तो, पेश हैं Mahindra Thar के कुछ नए और कुछ एडवांस फ़ीचर्स. हालांकि, कंपनी ने थार को अपडेट करने के साथ कीमत में कोई बदलाव नहीं किया है।
कीमत 13.53 लाख रुपये से शुरू
आपको बता दें कि महिंद्रा थार को भारत में AX(O) और LX जैसे ट्रिम लेवल के कुल 10 वेरिएंट में पेश किया गया है, जिनकी कीमत 13.53 लाख रुपये से लेकर 16.03 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक है। महिंद्रा थार को 2184 सीसी तक के डीजल और पेट्रोल इंजन के साथ पेश किया गया है, जो मैनुअल के साथ-साथ ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन विकल्पों में भी उपलब्ध हैं। Mahindra Thar के पेट्रोल और डीजल वेरिएंट का माइलेज 15.2 kmpl तक है. महिंद्रा अपनी नेक्स्ट जनरेशन स्कॉर्पियो को इसी महीने एसयूवी लवर्स के लिए लॉन्च कर रही है, जो अपने लुक्स और फीचर्स से लोगों को दीवाना बना रही है।
यह भी पढ़े:- सिर्फ 3 लाख के बजट में यहां मिलेगी Hyundai i20, लोन के साथ गारंटी और वारंटी प्लान
यह भी पढ़े:- Bolero का नया अवतार देगा स्कॉर्पियो को कड़ी टक्कर, दमदार फीचर्स के साथ जल्द होने वाली है लॉन्च
यह भी पढ़े:- Mahindra Thar : पैनोरमिक सनरूफ के साथ भारत की पहली थार
यह भी पढ़िए | भारत में लॉन्च Jeep Meridian SUV, मिलेंगे कई शानदार फीचर्स
यह भी पढ़े :- जबरदस्त अंदाज में होगी नई Mahindra Scorpio की एंट्री, इसी महीने लॉन्च होगी SUV
यह भी पढ़े:- 32 km/kg तक का शानदार माइलेज देती है ये शानदार CNG कारें, कीमत है 6 लाख रुपए से कम
यह भी पढ़े:- Maruti Alto 800 कार सिर्फ 50000 रुपये में घर ले जाये , जानिए कहां से और कैसे
यह भी पढ़े:- आसान ईएमआई के साथ 1.9 लाख रुपये में Maruti Swift खरीदें, 7 दिन की मनी बैक गारंटी
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए –
आवाज़ इंडिया न्यूज़ के समाचार ग्रुप Whatsapp से जुड़े
आवाज़ इंडिया न्यूज़ के समाचार ग्रुप Telegram से जुड़े
आवाज़ इंडिया न्यूज़ के समाचार ग्रुप Instagram से जुड़े
आवाज़ इंडिया न्यूज़ के समाचार ग्रुप Youtube से जुड़े
आवाज़ इंडिया न्यूज़ के समाचार ग्रुप को Twitter पर फॉलो करें
आवाज़ इंडिया न्यूज़ के समाचार ग्रुप Facebook से जुड़े
आवाज़ इंडिया न्यूज़ के समाचार ग्रुप ShareChat पर फॉलो करें
आवाज़ इंडिया न्यूज़ के समाचार ग्रुप Daily Hunt पर फॉलो करें
आवाज़ इंडिया न्यूज़ के समाचार ग्रुप Koo पर फॉलो करें