IPL auction 2022 IPL मेगा ऑक्शन में सबसे महंगे बिके ईशान -
  • Wed. Jan 15th, 2025

Aawaz India News

सत्य आपके सामने

IPL मेगा ऑक्शन में सबसे महंगे बिके ईशान

Byadmin

Feb 12, 2022

बेंगलुरु में चल रहे IPL मेगा ऑक्शन (IPL auction 2022)में शनिवार को 74 खिलाड़ियों की नीलामी हुई है। शनिवार को हुई नीलामी में 10 फ्रेंचाइजियों के पास 563.50 करोड़ की रकम थी और 600 खिलाड़ियों पर बोली (IPL auction 2022)लगाई जानी थी। इनमें से 97 पर बोली लगाई गई और 74 बिके। 10 खिलाड़ियों को 10 करोड़ से ज्यादा की कीमत पर खरीदा गया। इनमें 7 भारतीय खिलाड़ी शामिल हैं। इस लिस्ट में पहले अनकैप्ड खिलाड़ी हैं आवेश खान, जिन्हें 10 करोड़ में लखनऊ ने खरीदा गया।

 

बाएं हाथ के विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन सबसे महंगे बिके, ईशान को 15.25 करोड़ में मुंबई ने खरीदा। अनकैप्ड प्लेयर्स पर भी जमकर धन वर्षा हुई। ऑलराउंडर शाहरुख खान और राहुल तेवतिया को 9-9 करोड़ में खरीदा गया। जबकि इनकी बेस प्राइस महज 40 लाख थी।

 

Indian Premier League

पूर्व बांग्लादेशी कप्तान शाकिब अल हसन भी पहले राउंड में अनसोल्ड रहे। उनका बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए था। मिस्टर IPL के नाम से मशहूर सुरेश रैना अनसोल्ड रहे। उनका बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए था। राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी कर चुके स्टीव स्मिथ भी अनसोल्ड रहे। उनका बेस प्राइस भी 2 करोड़ रुपए था। सनराइजर्स हैदराबाद के मजबूत बल्लेबाज मनीष पांडे की वैल्यू इस नीलामी में घट गई। उन्हें लखनऊ ने 4.6 करोड़ में खरीदा। हैदराबाद में मनीष की सैलरी 11 करोड़ थी। उनकी वैल्यू में 58% की कमी आई है।

कुछ खिलाड़ियों के लिए फ्रेंचाइजियों में नीलामी की लंबी लड़ाई भी चली। इनमें ईशान किशन (10 मिनट), निकोलस पूरन (8 मिनट), शाहरुख खान (8 मिनट) और तेवतिया (8 मिनट) शामिल थे। 10 टीमों के बाद अब 173.40 करोड़ का बजट बचा है। कल यानी रविवार को भी यह ऑक्शन जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *