Rajasthan budget 2022
  • Fri. Apr 19th, 2024

Aawaz India News

सत्य आपके सामने

Rajasthan budget 2022: सतीश पूनिया की ‘काली दुल्हन’ पर हंगामा

Byadmin

Feb 24, 2022

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कल प्रदेश का आम बजट 2022-23 (Rajasthan budget 2022) पेश किया है। बजट पेश करने के बाद आज इस पर विधानसभा में भी बहस शुरू हो गई है। लेकिन सदन में शून्यकाल के बाद बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया के बजट (Rajasthan budget 2022)की तुलना काली दुल्हन से करने के बयान पर विधानसभा में हंगामा हो गया। इस हंगामे की शुरुआत महिला बाल विकास मंत्री ममता भूपेश ने की।

गुरुवार को शून्यकाल के कामकाज की व्यवस्था देकर जैसे ही स्पीकर बैठे, महिला बाल विकास मंत्री ममता भूपेश ने सतीश पूनिया के बयान का मामला उठाया। उन्होंने कहा कि आमेर विधायक ने बजट की तुलना काली दुल्हन से की, महिलाओं के लिए ऐसी अभद्र शब्दावली से संबोधित कर उनका अपमान किया है, उन्होंने पूनिया से माफी मांगने की मांग उठाईॉ। मंत्री का सत्तापक्ष के विधायकों ने साथ दिया तो बीजेपी विधायकों ने भी विरोध शुरू कर दिया। सदन में करीब ढाई मिनट तक हंगामा होता रहा। स्पीकर के बीच बचाव के बाद भी हंगामा जारी रहा। हंगामे के कारण स्पीकर सीपी जोशी से विधानसभा की कार्यवाही को आधे घंटे स्थगित कर दिया।

यह भी पढ़ें : Rajasthan budget 2022: गहलोत ने खोला सौगातों का पिटारा

फिर करीब आधे घंटे तक ठप रहने के बाद कार्यवाही शुरू हुई तो संसदीय कार्यमंत्री शांति धारीवाल ने भी एक बार फिर ‘काली दुल्हन’ के मुद्दे पर आधे घंटे की चर्चा कराने की मांग की। इसे स्पीकर सीपी जोशी ने खारिज कर दिया। धारीवाल का कहना था कि, ‘हम महिलाओं को आगे रखते हैं, महिला के नाम पर पट्टे देते हैं, महिलाओं के सम्मान की बात करते हैं। इस तरह का बयान बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष दें तो, वह निंदनीय है।’ हालांकि स्पीकर ने कहा कि इस तरह की परंपरा नहीं है। इसके बाद कार्यवाही को आगे बढ़ाया गया। आपको बता दें कि बजट भाषण पर विधानसभा में बहस चार दिन 25 फरवरी, 2 और 3 मार्च को होगी। फिर 3 मार्च को ही इस पर सीएम का बहस पर जवाब आएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *