Gudamalani गुड़ामालानी की सड़के हुई संकड़ी, हैलीकाप्टर से हुई पुष्पवृष्टि -
  • Tue. Feb 11th, 2025

Aawaz India News

सत्य आपके सामने

Gudamalani गुड़ामालानी की सड़के हुई संकड़ी, हैलीकाप्टर से हुई पुष्पवृष्टि

Byadmin

May 2, 2023
Gudamalani

Gudamalani गुड़ामालानी की सड़के हुई संकड़ी, हैलीकाप्टर से हुई पुष्पवृष्टि

 

दीक्षा वर्षीदान रथयात्रा में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब।

 

मुमुक्षु बहनों ने हाथजोड़ कर किया Gudamalani  गुड़ामालानी की जनता का अभिवादन।

रूडा राजमहल ने त्यागी आ तो चाल्या रे वैरागी कार्यक्रम में फफक फफक कर रोये श्रद्धालु।

संसार की भौतिक चकाचौंध एवं मोहमाया का त्याग कर संयम जीवन में प्रवेश करने जा रही Gudamalani  गुड़मालानी कस्बे की मुमुक्षु बहनें रक्षा मालू, कल्पना पारख, करिश्मा पारख व लक्ष्मी मालू के संयम जीवन अनुमोदनार्थ वर्षीदान वरघोड़ा मंगलवार को सुबह 9.30 बजे स्थानीय बाड़मेर समाज भवन से परम पूज्य मुनि श्री सवेगरत्नसागरजी म.सा. आदि ठाणा की पावन निश्रा एवं साध्वी श्री सुरंजनाश्रीजी म.सा., साध्वी श्री सौम्यगुणाश्रीजी म.सा. आदि ठाणा के पावन सान्निध्य में दीक्षा महोत्सव समिति के तत्वावधान में आयोजित किया गया।

इन मार्गों से गुजरी रथयात्रा, जगह-जगह हुआ मुमुक्षुओं का स्वागत- दीक्षा महोत्सव समिति, Gudamalani  गुड़ामालानी के अध्यक्ष शंकरलाल संखलेचा एवं श्री बाड़मेर जैन श्रीसंघ, Gudamalani  गुड़ामालानी अध्यक्ष भूरचंद संखलेचा ने बताया कि गजीदेवी खीमराज मालू परिवार एवं सुशीलादेवी लूणकरण पारख परिवार की बेटियां मुमुक्षु रक्षा मालू, कल्पना पारख, करिश्मा पारख व लक्ष्मी मालू का भव्य वर्षीदान रथयात्रा स्थानीय बाड़मेर भवन से प्रारम्भ होकर सदर बाजार, उदाणियों का वास, अस्पताल रोड, दादावाड़ी, राणा प्रताप बाजार, स्टेशन रोड, हनुमान चौक, जैन मौहल्ला से होते हुए सुखसागर संयम वाटिका में पहुंचा जहां पर धर्मसभा का आयोजन किया गया एवं मुनि भगवंत की मांगलिक के साथ रथयात्रा का समापन किया गया।

ये रहे रथयात्रा के मुख्य आकर्षण- रथयात्रा में सबसे आगे जैन ध्वज, ढोल पार्टी, हाथी, ऊंट व घोड़े पर सवारों के हाथ में लहराती धर्म ध्वजाएं, अष्ट मंगल, जलधारा, परमात्मा का रथ, दादा गुरूदेव का रथ, बैंड पार्टी, पंजाबी बैंड के मंगल ध्वनियों का वादन करते बैण्ड वादक, कच्छी घोड़ी नृत्य करते कलाकार, नगाड़ा वादक, और मुनि भगवंत की धवलसेना, व उनके पीछे-पीछे चलते गुरू महिमा का गुणगान करते, जिनशासन की जय-जयकार करते भक्तजन, साध्वी भगवंत, सिर पर मंगल कलश धारण किये रंग-बिरंगे पोशाक में चल रही विभिन्न महिला मंडल की महिलाएं, बालिकाएं उसमें पीछे दीक्षार्थी अमर रहो, जा संयम पन्थे दीक्षार्थी तारो पंथ सदा उजमाल बने के नारों के साथ दीक्षार्थी के दीक्षा उपकरणों की छाब लिए चलते परिवारजन, साध्वीमंडल, गजराज पर सवार मुमुक्षु बहनों सहित मारवाड़ की आन-बान-शान साफा पहने सैकड़ों श्रावक व शोभायात्रा के ऊपर हैलीकॉप्टर के माध्यम से पुष्पवृष्टि इस रथयात्रा के मुख्य आकर्षण रहे।

वहीं नगर में जिन मार्गों से रथयात्रा गुजरी वहां गुरू भगवंतों व मुमुक्षु बहनों का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। रथयात्रा में बैंड की धुन एवं ढ़ोल की थाप पर गुरूभक्त युवा वर्ग जगह-जगह पर झूमते नजर आये। तथा Gudamalani  गुड़ामालानी नगर का माहौल अद्भूत नजर रहा था। श्रद्धालुओं के जनसैलाब से कस्बे की सड़के संकड़ी नजर आ रही थी। तथा हर किसी व्यक्ति के जुबान से मुमुक्षु बहनों के लिए यही शब्द निकले रहे थे कि जा संयम पंथे दीक्षार्थी तारो पंथ सदा उजमाल बने। रथयात्रा में बच्चों से लेकर बुजुर्गों ने बढ़चढ़कर भाग लिया तथा इस रथयात्रा को एक ऐतिहासिक रूप दिया। रथयात्रा का जगह-जगह पर श्रद्धालुओं द्वारा पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। कस्बे की जनता इस ऐतिहासिक रथयात्रा व मुमुक्ष बहनोंु को निहारने के लिए हर गली के नुक्कड़ पर इंतजार कर रही थी।

जिस संपति के पीछे दुनिया पागल है, मुमुक्षु बहनों ने उस संपति को त्यागी- रथयात्रा के पश्चात् सुखसागर संयम वाटिका मंडप में मुनि श्री संवेगरत्न सागरजी म.सा. ने जनमानस को संबोधित करते हुए कहा कि जिस सता-संपति-एैश्वर्य के पीछे सारी दुनिया पागल हुई भटक रही है वहीं मुमुक्षु बहनें ने उस सŸाा-संपति-वैभव का त्यागकर संयम जीवन अंगीकार कर अपनी आत्मा मोक्षगामी बनाने का पथ अपनाया है। मुमुक्षु बहनों ने संसार की असारता व क्षणभंगुरता का ज्ञान होने व इस स्वार्थमय संसार के सुखों को तिलांजलि देकर इस संयम पथ को अपनाया है। शाम को मुमुक्षु बहनों द्वारा 108 दीपक द्वारा परमात्मा की भव्य आरती उतारी गई।

मुमुक्ष बहनों का किया देशभर से आये संघों ने अभिनन्दन- मुमुक्षु रक्षा मालू, कल्पना पारख, करिश्मा पारख व लक्ष्मी मालू का देशभर से आये संघों ने अभिनन्दन पत्र भेंट कर अभिनन्दन किया। तथा मुमुक्षु बहनों ने सकल संघ क्षमायाचना की तथा सकल संघ ने नम आंखों के साथ विदाई दी। विदाई कार्यक्रम में सुप्रसिद्ध भजन गायक गौतम बारिया व गौरव मालू द्वारा प्रस्तुतियां दी गई। मुमुक्षु बहनों के दीक्षा निमित्त आयोजित दीक्षा संवेग रंगोेत्सव अन्तर्गत पंचम दिन बुधवार, 3 मई को प्रातः मंगल मुहूर्त में दीक्षार्थी बहनों की घर से विदाई, परमात्मा की अंतिम नवांगी पूजा, व प्रातः 8 बजे महाभिनिष्क्रमण यात्रा के साथ ही दीक्षा का मंगल विधान प्रारम्भ होगा, दोपहर में अष्टोतरी शान्ति स्नात्र महापूजन एवं सांय शुभ मुहूर्त में नूतन साध्वी भगवंत का प्रथम विहार होगा।

मुमुक्षु रक्षा मालू, कल्पना पारख, करिश्मा पारख व लक्ष्मी मालू 3 मई 2023 को Gudamalani   गुड़ामालानी़ में पूज्य मुनि श्री संवेगरत्नसागरजी म.सा. के वरद्स्त से रजोहरण स्वीकार कर मुमुक्षु कल्पना पारख, करिश्मा पारख व लक्ष्मी मालू अपना जीवन पूज्या साध्वी श्री सुरंजनाश्रीजी म.सा. को एवं मुमुक्षु रक्षा मालू अपना जीवन पूज्या साध्वी सौम्यगुणाश्रीजी म.सा. को समर्पित कर संयम जीवन अंगीकार करने के लिए अग्रसर हो रही है।

दीक्षा कार्यक्रम में भाग लेने के लिए भारतवर्ष से सूरत, अहमदाबाद, जयपुर, जोधपुर, धोरीमन्ना, बाड़मेर, चौहटन, सांचौर, सिणधरी, रामसर सहित देश से विभिन्न शहरों से गुरू भक्त पधारे है।

 

हंसराज सिंघवी

 

यह भी पढ़े:- https://aawazindia.com/organized-a-meeting-to-make-the-huge-blood-donation-camp-a-success/

यह भी पढ़े:- https://aawazindia.com/nukkad-natak-nukkad-natak-organized-by-ultratech-cement-chohtan/

यह भी पढ़े:-https://aawazindia.com/union-minister-nitin-gadkari-announced-the-driver-waved/

यह भी पढ़े:-https://aawazindia.com/tata-motors-may-launch-small-electric-car/

यह भी पढ़े:https://aawazindia.com/krishna-birth-celebration-on-the-fourth-day-of-shrimad-bhagwat-katha/

यह भी पढ़े:https://aawazindia.com/vastu-tips-are-you-running-due-to-financial-constraints-do-these-5-measures-related-to-bathing-water-then- see-amazing/

यह भी पढ़े :- जबरदस्त अंदाज में होगी नई Mahindra Scorpio की एंट्री, इसी महीने लॉन्च होगी SUV

यह भी पढ़े:- 32 km/kg तक का शानदार माइलेज देती है ये शानदार CNG कारें, कीमत है 6 लाख रुपए से कम

यह भी पढ़े:- Maruti Alto 800 कार सिर्फ 50000 रुपये में घर ले जाये , जानिए कहां से और कैसे

यह भी पढ़े:- आसान ईएमआई के साथ 1.9 लाख रुपये में Maruti Swift खरीदें, 7 दिन की मनी बैक गारंटी

 

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए –
आवाज़ इंडिया न्यूज़ के समाचार ग्रुप Whatsapp से जुड़े
आवाज़ इंडिया न्यूज़  के समाचार ग्रुप Telegram से जुड़े
आवाज़ इंडिया न्यूज़ के समाचार ग्रुप Instagram से जुड़े
आवाज़ इंडिया न्यूज़ के समाचार ग्रुप Youtube से जुड़े
आवाज़ इंडिया न्यूज़ के समाचार ग्रुप को Twitter पर फॉलो करें
आवाज़ इंडिया न्यूज़ के समाचार ग्रुप Facebook से जुड़े
आवाज़ इंडिया न्यूज़ के समाचार ग्रुप ShareChat पर फॉलो करें
आवाज़ इंडिया न्यूज़ के समाचार ग्रुप Daily Hunt पर फॉलो करें
आवाज़ इंडिया न्यूज़ के समाचार ग्रुप Koo पर फॉलो करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *