Vastu Tips For Mor Pankh: घर की इस दिशा में रखें मोरपंख, खुल जाएगा किस्मत का ताला - Aawaz India News
  • Tue. Jan 21st, 2025

Aawaz India News

सत्य आपके सामने

Vastu Tips For Mor Pankh: घर की इस दिशा में रखें मोरपंख, खुल जाएगा किस्मत का ताला

Byadmin

Jul 21, 2022
Vastu Tips For Mor Pankh

Vastu Tips For Mor Pankh: घर की इस दिशा में रखें मोरपंख, खुल जाएगा किस्मत का ताला

Vastu Tips For Mor Pankh:हिंदू धर्म में मोर पंख का विशेष महत्व है। वेदों के अनुसार मोर पंख भगवान कृष्ण को बहुत प्रिय है। इसी वजह से उनके मुकुट में हमेशा मोर पंख होता है। मोर पंख न केवल भगवान कृष्ण को बल्कि भगवान गणेश, कार्तिकेय और इंद्रदेव को भी बहुत प्रिय हैं। इसके साथ ही मोर का संबंध देवी लक्ष्मी और सरस्वती से भी है। न केवल वेदों में बल्कि वास्तु शास्त्र में भी मोर पंख को घर में रखने के चमत्कारी फायदे बताए गए हैं। वास्तु के अनुसार मोर पंख को घर में रखने से अनाज में वृद्धि के साथ-साथ कई प्रकार के दोषों से मुक्ति मिलती है। जानिए मोर पंख से जुड़े वास्तु शास्त्र के किन नियमों का पालन करना बेहद जरूरी है।

इस दिशा में रखें मोर पंख

  • वास्तु शास्त्र के अनुसार आर्थिक स्थिति को मजबूत रखने के लिए तिजोरी के अंदर मोर पंख को दक्षिण दिशा में रखें। ऐसा करने से कभी भी पैसों की कमी नहीं होगी।
  • कुंडली से राहु दोष को कम करने के लिए मोर पंख को घर की पूर्व या उत्तर-पश्चिम दिशा में रखना शुभ रहेगा।
  • बच्चों के कमरे में स्टडी टेबल के पास एक या दो मोर पंख लगाने से उनकी पढ़ने और कला क्षमता में सुधार होगा। क्योंकि मोर का संबंध भगवान कार्तिकेय और ज्ञान की देवी सरस्वती से है।
  • पारिवारिक कलह से मुक्ति पाने के लिए अपने लिविंग रूम की पूर्वी दीवार पर सात मोर पंखों का गुच्छा लगाएं। ऐसा करने से परिवार के सदस्यों में मधुरता बढ़ेगी और घर में सुख शांति बनी रहेगी।
  • वास्तु शास्त्र के अनुसार दांपत्य जीवन में खुशियां लाने के लिए भी मोर पंख का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके लिए बेडरूम में 2 मोर पंख रखें। इसे आप दीवार पर भी लगा सकते हैं। इससे आपका रिश्ता और भी मजबूत होगा।
  • वास्तु शास्त्र के अनुसार भगवान कार्तिकेय का वाहन मोर है। ऐसे में मोर पंख बहुत शुभ माना जाता है। घर से नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने के लिए घर में मोर पंख जरूर रखना चाहिए।

वास्तु दोष भी दूर करेगा मोर

घर से सभी प्रकार के वास्तु दोष दूर करने के लिए सोमवार के दिन 8 छोटे आकार के मोर पंख लेकर नीचे से एक साथ बांध दें। इसके बाद ओम नमः शिवाय का जाप करते हुए इन्हें घर के उत्तर या पूर्व दिशा में किसी भी कोने में रख दें। बस इस बात का ध्यान रखें कि बाहर के लोगों की नजर इस पर होनी चाहिए।

अस्वीकरण

‘इस आलेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांगों/प्रवचनों/विश्वासों/ग्रंथों से एकत्रित कर यह जानकारी आपके लिए लाई है। हमारा उद्देश्य केवल जानकारी देना है, इसके उपयोगकर्ता इसे केवल जानकारी के रूप में लें। इसके अलावा, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की होगी।’

यह भी पढ़े:- PNB अपने लाखों ग्राहकों को सचेत किया! इस गलती को भूलकर भी न करें, बड़ा नुकसान होगा

यह भी पढ़े:- सिर्फ 3 लाख के बजट में यहां मिलेगी Hyundai i20, लोन के साथ गारंटी और वारंटी प्लान

यह भी पढ़े:- Bolero का नया अवतार देगा स्कॉर्पियो को कड़ी टक्कर, दमदार फीचर्स के साथ जल्द होने वाली है लॉन्च

यह भी पढ़े:- Mahindra Thar : पैनोरमिक सनरूफ के साथ भारत की पहली थार

यह भी पढ़िए | भारत में लॉन्च  Jeep Meridian SUV, मिलेंगे कई शानदार फीचर्स

यह भी पढ़े :- जबरदस्त अंदाज में होगी नई Mahindra Scorpio की एंट्री, इसी महीने लॉन्च होगी SUV

यह भी पढ़े:- 32 km/kg तक का शानदार माइलेज देती है ये शानदार CNG कारें, कीमत है 6 लाख रुपए से कम

यह भी पढ़े:- Maruti Alto 800 कार सिर्फ 50000 रुपये में घर ले जाये , जानिए कहां से और कैसे

यह भी पढ़े:- आसान ईएमआई के साथ 1.9 लाख रुपये में Maruti Swift खरीदें, 7 दिन की मनी बैक गारंटी

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए –
आवाज़ इंडिया न्यूज़ के समाचार ग्रुप Whatsapp से जुड़े
आवाज़ इंडिया न्यूज़  के समाचार ग्रुप Telegram से जुड़े
आवाज़ इंडिया न्यूज़ के समाचार ग्रुप Instagram से जुड़े
आवाज़ इंडिया न्यूज़ के समाचार ग्रुप Youtube से जुड़े
आवाज़ इंडिया न्यूज़ के समाचार ग्रुप को Twitter पर फॉलो करें
आवाज़ इंडिया न्यूज़ के समाचार ग्रुप Facebook से जुड़े
आवाज़ इंडिया न्यूज़ के समाचार ग्रुप ShareChat पर फॉलो करें
आवाज़ इंडिया न्यूज़ के समाचार ग्रुप Daily Hunt पर फॉलो करें
आवाज़ इंडिया न्यूज़ के समाचार ग्रुप Koo पर फॉलो करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *