Water Tank पीने के पानी के लिए शोले के वीरू बने पांच युवक -
  • Thu. Mar 27th, 2025

Aawaz India News

सत्य आपके सामने

Water Tank पीने के पानी के लिए शोले के वीरू बने पांच युवक

Byadmin

May 23, 2023
Water Tank

Water Tank पीने के पानी के लिए शोले के वीरू बने पांच युवक

 

जलदाय विभाग में Water Tank  टंकी पर चढ़कर किया प्रदर्शन

 

के कामां जलदाय विभाग व चंबल परियोजना के अधिकारियों की लापरवाही के चलते पेयजल आपूर्ति ठप्प पड़ी हुई है। जलदाय विभाग द्वारा राजनीतिक दबाव में दबंग लोगों के घरों तक जलदाय कार्यालय से सीधे ही राइजिंग लाइन डाल दी गई है। जिससे अन्य मौहल्लों की पेयजल सप्लाई बाधित हो गई है। पेयजल ना मिलने से आक्रोशित जैन मोहल्ला के लोगों ने मंगलवार को, जलदाय विभाग कार्यालय पर पहुंचकर प्रदर्शन किया।

इस दौरान प्रदर्शनकारियों में से पॉच युवक Water Tank पानी की टंकी पर चढ़ गए और जलदाय विभाग के खिलाफ नारेबाजी प्रदर्शन करने लगे। टंकी पर चढ़े युवकों को देखकर जलदाय विभाग के अधिकारियों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पुलिस को सूचना दी गई, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर टंकी पर चढ़े पॉच लोगों को समझाकर नीचे उतार लिया।

प्रदर्शनकारियो ने बताया कि भीषण गर्मी के सीजन में भी जलदाय विभाग द्वारा पीने का Water Tank पानी उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है। पन्द्रह दिन में भी पीने का Water Tank पानी नहीं मिल रहा है, ऐसे में लोगों को पैसों से खरीद कर Water Tank पानी पीना पड़ रहा है। वहीं दूसरी ओर जलदाय विभाग द्वारा राजनैतिक दबाव में कस्बे के प्रभावशाली लोगों को पानी उपलब्ध कराने के लिए जलदाय विभाग से उनके घरों तक सीधे ही राइजिंग लाइन डाल दी गई है। ऐसे मे रास्ते में पड़ने वाले जैन मौहल्ला की पेयजल आपूर्ति पूरी तरह ठप्प हो गई है।

लोग बूंद-बूंद Water Tank पानी को तरस रहे हैं। चार दिन पूर्व 19 मई शुक्रवार को भी पेयजल आपूर्ति नहीं मिलने से आक्रोशित जैन मोहल्ला की महिलाओं ने जलदाय विभाग कार्यालय पर जमकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। नगर पालिका अध्यक्ष के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए लगाते हुए जलदाय विभाग से नियमित पेयजल की आपूर्ति कीए जाने की मांग की। तब जलदाय विभाग के अधिकारियों ने लोगो को पेयजल आपूर्ति सुचारू करने का आश्वासन देकर मामला शांत करा दिया गया था। चार दिवस बीत जाने के बाद भी लोगों को Water Tank पीने का पानी नहीं मिल सका है।

जिसके चलते आज जैन मोहल्ले के पांच युवको ने शोले फिल्म के वीरू की तर्ज पर, जलदाय विभाग में स्थित Water Tank पानी की टंकी पर चढ़ गए और पीने के Water Tank पानी के लिए प्रदर्शन करने लगे। अचानक टंकी पर चढ़े युवकों को देखकर जलदाय विभाग के अधिकारियों में हड़कंप मच गया। और उन्होंने कामा थाना पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने जलदाय विभाग पहुंचकर टंकी पर चढे युवकों को समझाकर कर नीचे उतारा और जलदाय विभाग के अधिकारियों से वार्ता कराई। इसके बाद पुलिस ने टंकी से उतारे गए कामां कस्बे के जैन मोहल्ला निवासी पंकज बंसल पुत्र सत्यनारायण बंसल, दीपक जैन पुत्र राजेश जैन, नितिन जैन पुत्र शांति लाल जैन को शांति भंग के आरोप मे गिरफतार कर लिया। प्रदर्शनकारियो का आरोप है कि जलदाय विभाग द्वारा नगरपालिकाध्यक्ष गीता खंडेलवाल के कल्याण मोहल्ला स्थित निवास तक Water Tank पानी पहुंचाने के लिए, स्पेशल राइजिंग लाइन डाल दी गई है। जबकि आम जनता को पीने का Water Tank पानी नहीं मिल रहा है। राजनेता व अधिकारी आमजन को Water Tank पीने का पानी उपलब्ध कराए जाने को लेकर जरा भी गंभीर नहीं है।

फोटो –Water Tank पानी की टंकी पर चढ़कर प्रदर्शन करते युवक

पीडी शर्मा

भरतपुर

 

यह भी पढ़े:- https://aawazindia.com/organized-a-meeting-to-make-the-huge-blood-donation-camp-a-success/

यह भी पढ़े:- https://aawazindia.com/nukkad-natak-nukkad-natak-organized-by-ultratech-cement-chohtan/

यह भी पढ़े:-https://aawazindia.com/union-minister-nitin-gadkari-announced-the-driver-waved/

यह भी पढ़े:-https://aawazindia.com/tata-motors-may-launch-small-electric-car/

यह भी पढ़े:https://aawazindia.com/krishna-birth-celebration-on-the-fourth-day-of-shrimad-bhagwat-katha/

यह भी पढ़े:https://aawazindia.com/vastu-tips-are-you-running-due-to-financial-constraints-do-these-5-measures-related-to-bathing-water-then-see-amazing/

यह भी पढ़े :- जबरदस्त अंदाज में होगी नई Mahindra Scorpio की एंट्री, इसी महीने लॉन्च होगी SUV

यह भी पढ़े:- 32 km/kg तक का शानदार माइलेज देती है ये शानदार CNG कारें, कीमत है 6 लाख रुपए से कम

यह भी पढ़े:- Maruti Alto 800 कार सिर्फ 50000 रुपये में घर ले जाये , जानिए कहां से और कैसे

यह भी पढ़े:- आसान ईएमआई के साथ 1.9 लाख रुपये में Maruti Swift खरीदें, 7 दिन की मनी बैक गारंटी

 

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए –
आवाज़ इंडिया न्यूज़ के समाचार ग्रुप Whatsapp से जुड़े
आवाज़ इंडिया न्यूज़  के समाचार ग्रुप Telegram से जुड़े
आवाज़ इंडिया न्यूज़ के समाचार ग्रुप Instagram से जुड़े
आवाज़ इंडिया न्यूज़ के समाचार ग्रुप Youtube से जुड़े
आवाज़ इंडिया न्यूज़ के समाचार ग्रुप को Twitter पर फॉलो करें
आवाज़ इंडिया न्यूज़ के समाचार ग्रुप Facebook से जुड़े
आवाज़ इंडिया न्यूज़ के समाचार ग्रुप ShareChat पर फॉलो करें
आवाज़ इंडिया न्यूज़ के समाचार ग्रुप Daily Hunt पर फॉलो करें
आवाज़ इंडिया न्यूज़ के समाचार ग्रुप Koo पर फॉलो करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *